17 जन॰ 2012

" जल"

" जल" प्रारंभ सृष्टि का
वो वराह के दांतों में पृथिवी
इसी जल से तो निकली थी
अरी ओ माँ पृथ्वी
जल प्लावित पृथ्वी
मनु के शब्दों से गुंजित
मानवता का भान कराती
ओ चेतना की अनुभूति
ओ पृथ्वी बिन जल
क्षीर सागर का क्या
अस्तित्व हो पाता !
जल से जीव सृष्टि का ,
क्या फिर प्रारंभ हो पाता !

Featured Post

नेता महान

मै भारत का नेता हूँ  नेता नहीं अभिनेता हूँ  चमचे चिपकें जैसे गोंद  धोती नीचे हिलती तोंद // मेरी तोंद बढे हो मोटी  सारे चेले सेंक...