मै भारत का नेता हूँ
नेता नहीं अभिनेता हूँ
चमचे चिपकें जैसे गोंद
धोती नीचे हिलती तोंद //
मेरी तोंद बढे हो मोटी
सारे चेले सेंके रोटी
जहाँ कहीं भी फिर में जाऊं
मालाओं से लदता जाऊं //
भाषण देता खूब उबाऊ
राजनीती में सदा बिकाऊ
कहीं मंच पर खड़ा करो तो
गला फाड़ फिर खूब पकाऊँ //
नाक नुकीली ,हो या चपटी
कोई फर्क नहीं मै कपटी
श्वेत झकाझक बगुले जैसा
रंग बदलता गिरगिट जैसा //
मै भारत की दलदल हूँ
दले बदलता छल बल हूँ
रातों रात पार्टियां बदलूं
एक तोड़कर नयी बना लूँ //
ऐसी भारत की गरिमा हूँ
गरिमा नहीं करिश्मा हूँ
प्रजातंत्र की नीव हूँ मै
गलियों से पोषित जीव हूँ मै //
जब भी मै चुनकर आ जाऊं
एमपी एमएलए बन जाऊं
सारे वादे भूल भाल कर
सत्ता मद में ऐंठा जाऊं //
घोटालों में नाम बड़ा
भक्त बनें छोटा या बड़ा
फिर नवीन वादे रच जाऊं
और चुनावी बिगुल बजाऊं //
मैं ही चलाता तंत्र देश का
मै ही भक्षक स्वतंत्र देश का
स्वछन्द आचरण करता हूँ
नए कानून बनाता हूँ //
जो नर मेरे आसपास हैं
पूर्ण निकम्मे ख़ास खास हैं
मंत्री बन बदलूं सभी का हाल
सारे निकम्मे मालामाल //
ऐसा हूँ भारत का नेता
नयी पीढ़ी का में ही प्रणेता
छोड़ योग्यता के सोपान
बन जा तू नेता महान
बन जा तू नेता महान //